By: एबीपी न्यूज़/एजेंसी | Updated at : 28 Jul 2018 08:19 AM (IST)
मुंबई: अभिनेता प्रतीक बब्बर का कहना है कि अगर उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के जीवन पर फिल्म बनी तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा और वह चाहते हैं कि इसका नाम ‘ एक थी स्मिता ’ हो. प्रतीक ने कहा , ‘‘लोगों ने मेरी मां के जीवन पर फिल्म को लेकर बातें की है. और मैं इसे लेकर उत्साहित हूं. उनकी छोटी सी जिंदगी थी लेकिन वह असाधारण थी. यह खास है. उनपर फिल्म बनी तो मुझे काफी अच्छा लगेगा.’’
हिंदी और मराठी सिनेमा की सबसे उम्दा अभिनेत्रियों में मानी जानी वाली स्मिता ने एक दशक से थोड़ा ज्यादा लंबे अपने करियर में 80 से ज्यादा फिल्में कीं और अपनी बेजोड़ अदाकारी से खुद को भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर कर दिया.
यह पूछे पर कि स्मिता की कहानी बयां करने को लेकर उन्हें किसी तरह की कोई शंका या चिंता है , प्रतीक ने कहा , ‘‘ मुझे दिक्कत नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरा परिवार इसे कैसे लेता है. मैं इसके लिए हरी झंडी देने वाला अकेला इंसान नहीं हो सकता. यह पूरे परिवार का फैसला होगा. यह एक संवेदनशील विषय है. लेकिन एक खूबसूरत विचार जरूरत है. ’’
स्मिता ने राज बब्बर से शादी की थी और 1986 में महज 31 वर्ष की उम्र में वे दुनिया छोड़कर चली गयीं. प्रतीक को जन्म देने के मुश्किल से दो हफ्ते के बाद ही कुछ स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया.
लाखों दिलों को तोड़ प्रियंका चोपड़ा ने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से की सगाई, इसी साल शादी की अटकलें
31 वर्षीय अभिनेता ने कहा , ‘‘ मुझे अब भी उनकी काफी याद आती है. वह काफी प्रेरणादायी रही हैं. मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं लेकिन मैं वह ‘ भूमिका ’ में सबसे अच्छी लगीं. ’’
प्रतीक इस समय अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘ मुल्क ’ के प्रचार के व्यस्त हैं. फिल्म तीन अगस्त को रिलीज होगी.
पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि
'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन
'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर
Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल